फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   To provide justice to the poor, coordination between the bar and the bench is necessary.

Banda News: गरीबों को न्याय दिलाने को बार-बेंच में सामंजस्य जरूरी

Mon, 01 Apr 2024 05:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
To provide justice to the poor, coordination between the bar and the bench is necessary.
बबेरू। बार और बेंच में सामंजस्य बेहद जरूरी है। तभी गरीबों को सस्ता और समय से न्याय मिल सकता है। अधिवक्ताओं की समाज में बड़ी जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन ईमानदारी से करें। यह बातें जनपद न्यायाधीश डाॅ. बब्बू सारंग ने शपथ ग्रहण समारोह में कहीं।
विज्ञापन

तहसील प्रांगण में रविवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बतौर मुख्य अतिथि जिला जज डाॅ.बब्बू सारंग ने अध्यक्ष गुलाब यादव महामंत्री सुनील पांडेय व कोषाध्यक्ष रवि करन सिंह सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को क्रमवार शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बार व बेच का सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है, जिससे गरीबों को सस्ता न्याय मिल सके। कहा कि अधिवक्ताओं की मांग को लेकर सीनियर डिवीजन का उद्घाटन अप्रैल के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता हित में नवनिर्वाचित कमेटी को कार्य करना होगा तभी गरीबों को न्याय मिलेगा। सीजेएम भगवान दास गुप्ता ने कहा कि गरीबों को सस्ता न्याय मिल सके, इसके लिए अधिवक्ताओं को आगे आना होगा। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ,पूर्व अध्यक्ष राम कृष्ण त्रिपाठी,अतर्रा अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, रामप्रताप वर्मा, मैकू लाल प्रजापति, राजेश दुबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिव पूजन वर्मा ने किया। अतिथियों का आभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुलाब यादव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक विशंभर सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, अधिवक्ता उमाकांत तिवारी,जमुना गुप्ता, जय गोपाल गुप्ता, भूपत बाबू पटेल, राम खेलावन प्रजापति, रामकिशोर,श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, महेश त्रिपाठी, महेंद्र सिंह यादव, रामकरण यादव, सरस्वती पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed