फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Titurte are cold, not Pasije Bank

ठंड में ठिठुरते रहे, बैंक वाले नहीं पसीजे

Wed, 07 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 07 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Titurte are cold, not Pasije Bank
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की कालूकुआं शाखा में काउंटर पर लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला

कोहरे और हाड़ कंपाऊ ठंड में कई-कई घंटों लाइनों में ठिठुरते रहे खाताधारकों और जरूरतमंदों पर भी बैंक कर्मचारी नहीं पसीजे। कैश की किल्लत का रोना रोकर कहीं आधा-अधूरा तो कहीं सिर्फ कोरा आश्वासन देकर चलता कर दिया। कचहरी स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में अंधेरगर्दी और मनमानी पर कोई लगाम नहीं लगी। स्टेट बैंक के प्रति लोगों में रोष और नफरत है।

विज्ञापन


बुधवार को तड़के से ही घना कोहरा और बर्फीली हवाओं के बीच शहर और जिले के सभी बैंकों और एटीएम में लाइनें लग गईं। एक दिन पहले छह दिसंबर को छुट्टी होने से बुधवार को बैंक खुलने पर भीड़ कुछ ज्यादा रही, लेकिन बैंकों ने अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए। बैंक परिसर में स्थित एटीएम में भी धांधली रही। कुछ लोग कई-कई एटीएम कार्ड से कैश निकालते रहे। उधर, बैंक के बाहर लंबी लाइन रही। चहेतों और जाने-पहचाने चेहरों को बिना बारी के अंदर दाखिला और कैश मिलता रहा। आम लोग जिनमें महिलाएं भी थीं कई-कई घंटे बाहर लाइन में ठंड से ठिठुरती रहे।
विज्ञापन


उधर, कलेक्ट्रेट से चंद कदम दूर स्थित नेशनल हाइवे किनारे इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की कनवारा ब्रांच में भी अव्यवस्थाओं और बैंक कर्मियों की मनमानी का बोलबाला रहा। परेशान खाता धारकों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से डीएम को दी शिकायती पत्र में कहा कि वे हफ्ते भर से पूरा दिन लाइन में लगे रहते हैं। शाम को नंबर आने पर कैश न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। कई घरों में शादियां हैं। बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने एलडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ताओं में रामऔतार, नंद किशोर, दिलीप कोरी, बरातीलाल, विष्णुदत्त, कमलेश, जुबैदा खातून भी शामिल रहे। उधर, मोहनपुरवा गांव के पूर्व प्रधान ने बताया कि वे कनवारा ब्रांच में बुधवार को दोपहर 1:30 बजे से लाइन में लगे रहे। उन्होंने 4000 रुपये का बाउचर भरा। बैंक से टोकन मिल गया, लेकिन शाम 4:30 बजे के बाद 2000 रुपये दिए गए। उसका भतीजा बीमार है। इलाज के लिए कानपुर लेकर जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed