फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Timardar and junior doctor clashed in medical college

मेडिकल कॉलेज में तीमारदार और जूनियर डॉक्टर भिड़े

Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Timardar and junior doctor clashed in medical college
बांदा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात जमकर हंगामा हुआ। भर्ती महिला मरीज के तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और जूनियर डॉक्टर पर मारपीट के आरोप लगाए। दूसरी तरफ महिला कर्मी ने प्रधानाचार्य को दी लिखित सूचना में बसपा प्रत्याशी धीरज राजपूत और तीमारदारों पर तोड़फोड़ और बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस को भी यह तहरीर भेजी गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग आकस्मिक विभाग में कार्यरत मीना जोशी द्वारा प्रधानाचार्य को दी गई अर्जी में कहा कि रविवार की रात 11:50 बजे यहां भर्ती दो महिला मरीजों के तीमारदारों ने डॉक्टरों के साथ हाथापाई और अभद्रता की। मरीजों की महिलाओं ने एक डॉक्टर से बदसलूकी की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तीमारदारों ने शराब पीकर अस्पताल की संपत्ति खराब करने की कोशिश की। महिला कर्मी ने यह भी लिखा कि तीमारदारों में अपने को राजनीतिक पार्टी का नेता बताने वाले ने बंदूक दिखाकर धमकाया। यह नेता बहुजन समाज पार्टी के धीरज राजपूत बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, धीरज राजपूत ने बताया कि वह एक प्रसूता महिला मरीज को देखने गए थे। उन्हें और उनके साथियों से वहां मौजूद स्टाफ ने अभद्रता करते हुए अंदर जाने से रोक दिया। धीरज ने कहा कि वह अंदर गए ही नहीं। उनके असलहे चुनाव के पहले ही जमा हो चुके हैं।
ऐसे में असलहे की बात और अन्य आरोप पूरी तरह गलत और दबाव बनाने की कोशिश है। वह इसकी शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस से कर रहे हैं। इस बाबत मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि इमरजेंसी कक्ष में हेड वार्डन के साथ अभद्रता की गई है।

पुलिस को सूचना दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बाहर हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज कर्मी की तहरीर मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों में सुलह की भी बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed