{"_id":"6241f4ec0cafb440b420ca5a","slug":"throwing-the-wife-off-the-roof-after-applying-color-to-brother-in-law-banda-news-knp6880298172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा के रंग लगाने पर पत्नी को छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा के रंग लगाने पर पत्नी को छत से फेंका
विज्ञापन
बांदा। होली में जीजा के रंग लगाने से नाराज पति ने मायके से आने पर गुस्से में रविवार को पत्नी को छत से फेंक दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के भाई ने पीटने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। आरोपी पति फरार बताया गया है।
शहर कोतवाली के किलेदार पुरवा निवासी रामदेवी (26) पत्नी भूरा को रविवार की देर शाम गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। रामदेवी और उसके भाई लाला ने आरोप लगाया कि पति ने शराब के नशे में पीटने के बाद छत से फेंक दिया। अन्य ससुरालीजन भी घटना के वक्त मौजूद थे, लेकिन बीच-बचाव नहीं किया।
भाई ने बताया कि होली में रामदेवी अपने मायके कनवारा गांव आई थी। तभी जीजा ने उस पर रंग फेंक दिया था। इसी बात से पति भूरा नाराज था। घटना वाले दिन रविवार को शाम 6 बजे वह खुद रामदेवी के ससुराल छोड़कर आया था। कुछ देर बाद घटना हो गई। इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि युवती के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी पति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।