फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   throwing a woman in bypass

ससुराल वाले युवती को बाईपास में फेंककर फरार

Thu, 01 Aug 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
throwing a woman in bypass
बांदा। 15 माह पूर्व ब्याही युवती को ससुराल वालों ने चार पहिया वाहन और 10 बीघा खेत की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर बेसुध अवस्था में बाईपास के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी श्यामचरण पुत्र रामसजीवन ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें दी अर्जी में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में की थी। 8 लाख रुपये और दो लाख रुपये कीमत का सामान दहेज में दिया था। बताया कि शादी के बाद से ही सास, ससुर, देवर व ननद आदि चार पहिया गाड़ी और 10 बीघा खेत की मांग करने लगे और बेटी को प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन

28 जुलाई को उसे बुरी तरह पीटा और जेवर छीन लिए। किराए का वाहन करके उसे कहीं ले जा रहे थे तभी रास्ते में बेटी ने मौका पाकर घर में फोन से सूचना दे दी। इस पर ससुराल वाले उसे मवई गांव के पास बेहोश हालत में सड़क किनारे डालकर भाग निकले। उसे कोई नशीला पदार्थ भी खिला दिया। मारपीट से जिस्म में काफी चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने क्षेत्राधिकारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed