फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three workers found absent during inspection, explanation sought

Banda News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन कर्मी, मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 01 Feb 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three workers found absent during inspection, explanation sought
पीएचसी बिसंडा का औचक निरीक्षण करतीं अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ रेखा रानी। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अतर्रा। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ.रेखा रानी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात तीन कर्मचारी, संजय सिंह, फार्मासिस्ट शिवकुमार और लैब टेक्नीशियन अमित कुमार अनुपस्थित पाए गए।

उन्होंने पीएचसी अधीक्षक डॉ.नवीन को तलब करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा और उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. रेखा रानी ने ओपीडी रजिस्टर में इलाज का विवरण दर्ज न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रसव कक्ष की व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल के अंदर साफ-सफाई की स्थिति भी खराब मिली। स्टाफ नर्स अपेक्षा द्वारा प्रसव के बाद प्रसूता महिलाओं की बीएचटी विवरण सही से न भरने पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ चेतावनी पत्र जारी करने और वेतन रोकने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव लाभार्थियों के लंबित भुगतान के मुद्दे पर उन्होंने जल्द से जल्द भुगतान करने के निर्देश अधीक्षक को दिए। निरीक्षण के दौरान बिसंडा कस्बे के देवी नगर में टीकाकरण अभियान का भी जायजा लिया गया। एडी स्वास्थ्य डॉ. रेखा रानी ने अस्पताल अधीक्षक को जल्द सुधारने के लिए कहा। निरीक्षण की भनक लगते प्राइवेट पैथोलॉजी और मेडिकल सेंटर संचालक शटर गिराकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed