फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three teams started searching for the girl and the accused youth

Banda News: युवती और आरोपी युवक की तलाश में लगीं तीन टीमें

Mon, 27 May 2024 10:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 27 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Three teams started searching for the girl and the accused youth
बड़ोखर बुजुर्ग। एक युवक दूसरे धर्म की युवती को 20 मई को अगवा कर ले गया। युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब उसका निकाहनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। बताया जाता है कि युवती का धर्म परिवर्तन भी हुआ है। इस मामले में गिरवां थाने से तीन टीमें 22 मई से मुंबई में डेरा डाले हैंए लेकिन युवक और युवती का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 18 वर्षीय युवती को महुआ गांव का शकील अहमद 20 मई को अगवा कर ले गया है। मामला बढ़ने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने शिकायत डीजीपी से की तो पुलिस हरकत में आई। 22 मई को सर्विलांश, एसओजी व खुरहंड चौकी पुलिस की तीन टीमों को मुंबई रवाना किया गया। उधर, सोशल मीडिया में युवती का निकाहनामा भी वायरल है। गिरवां इंस्पेक्टर राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि युवती के बरामद होने पर उसके बयान पर ही कोई बात कही जा सकती है। उसकी बरामदगी के लिए तीन टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed