फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three teams engaged to catch the attackers of the former block chief

Banda News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के हमलावरों को पकड़ने के लिए लगीं तीन टीमें

Mon, 14 Aug 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three teams engaged to catch the attackers of the former block chief
बांदा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर कई स्थानों पर छापेमारी की। फिलहाल नतीजा सिफर है। उधर, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हालत में सुधार बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए सर्विलांस में भी मोबाइल नंबर लगाए हैं।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव पिपरवा डेरा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिश्रीलाल कश्यप (40) पर शुक्रवार की रात नौ बजे फतेहपुर से लौटते समय कार रुकवाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल और रिवाल्वर से दो गोली मारी थीं। गोली उनकी बाईं जांघ को चीरते हुए निकल गई थी। उन्हें घायलावस्था में पहले जिला अस्पताल फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हादसे के तीसरे दिन मेडिकल कॉलेज में उनकी हालत में सुधार बताया गया है। उधर, पुलिस ने बेटी की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पारिवारिक चाचा फूलचंद्र निषाद व उनके दो पुत्रों अजय व आशीष के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

घटना को लेकर पैलानी थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि आरोपी पिता और दोनों पुत्रों की तलाश की जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। लेकिन वह मिले नहीं है। आरोपियों की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई है। इसके लिए तीन टीमें छापामारी कर रहीं हैं। एक टीम एसओजी और पैलानी व जसपुरा की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed