{"_id":"6782e7c67ccabb551407dac4","slug":"three-suspects-seen-in-cctv-footage-banda-news-c-212-1-bnd1006-120563-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन संदिग्ध
विज्ञापन
बांदा। हिंदू इंटर कॉलेज एनसीसी यूनिट के चीफ आफिसर व प्रवक्ता संतोष द्विवेदी के कॉलेज कैंपस स्थित आवास का ताला तोड़कर चोर 65 हजार रुपये और एक लाख 30 हजार रुपये के जेवर चुरा ले गए थे। मामले की जांच कर रही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें लगभग 20 वर्षीय तीन युवक बाउंड्री फांदते नजर आ रहे हैं। काॅलेज प्रवक्ता ने बताया कि चार जनवरी को बेटे की शादी की तैयारियों के लिए सपरिवार दिल्ली गए थे। आठ जनवरी को जब वह घर वापस आए तो उनके आवास का ताला टूटा पड़ा हुआ था। घर के अंदर अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
जांच के लिए पहुंची पुलिस ने कॉलेज और बगल में स्थित एक नर्सिंग होम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन संदिग्ध 20 वर्ष के युवक पांच जनवरी की सुबह बाउंड्री फांदकर घर में घुसते हुए और लगभग 6:45 बजे चोरी करके भागते हुए दिखाई दिए। पीड़ित के मुताबिक कॉलेज के चौकीदार मनोज यादव ने बताया कि उसने चाय की दुकान के पास तीन संदिग्ध युवकों को देखा था।
जब उसने उन्हें रोका, तो उनके पास से लोहे की रॉड और पेचकस बरामद हुआ, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गए। प्रवक्ता ने चोरी की घटना से काॅलेज के साधिकार नियंत्रक/ एसडीएम को भी अवगत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
विज्ञापन