फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three staff nurses suspended in case of maternal death

Banda News: प्रसूता की मौत के मामले में तीन स्टाफ नर्स निलंबित

Sat, 20 Jan 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 20 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three staff nurses suspended in case of maternal death
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मिले प्रसूता के शव के मामले में आउट सोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों पर कार्रवाई के बाद अब डीजी एजुकेशन ने मेडिकल कॉलेज में उस समय तैनात तीन स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया है। उनके काम में रोक लगा दी है।
विज्ञापन

पूरे मामले की जांच लाला लाजपत राय अस्पताल हैलट के डॉ. संजय काला को दी गई है। इस मामले में प्राचार्य समेत नौ लोगों पर अपहरण, दुष्कर्म व हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसकी विवेचना कोतवाली नगर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली प्रसूता का नौ नवंबर को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के शल्य विभाग की बिल्डिंग के पीछे नाली में औधे मुंह पड़ा पाया गया था। इस मामले में एक माह बाद पति की तहरीर पर प्राचार्य समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसकी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम द्वारा की गई जांच के आधार पर डीजी मेडिकल एजुकेशन ने दो दिन पहले स्टाफ नर्स नीलम द्विवेदी, नेहा शर्मा, शिखा को निलंबित कर दिया है।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके कौशल ने आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि निलंबन के बाद पूरे मामले की जांच के बाद आरोप पत्र तैयार किया जाएगा। इस मामले में आउट सोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों पर पहले की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed