फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three police personnel including SI suspended in illegal mining

Banda News: अवैध खनन में एसआई समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित

Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three police personnel including SI suspended in illegal mining
बांदा। केन नदी की जलधारा में अवैध खनन किए जाने के मामले पर कानूनगो, लेखपाल व चौकी इंचार्ज खप्टिहा कलां के निलंबन के बाद बुधवार की देर शाम कार्य में लापरवाही बरतने पर एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। इनमें जसपुरा थाने में तैनात एसआई व दो कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी खादर गांव में पट्टाधारक की ओर से जलधारा में अवैध खनन की शिकायत पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसडीएम पैलानी व खनिज अधिकारी से जांच कराई थी। जांच में मामला सही पाया गया था। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को कानूनगो राजेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय लेखपाल अशोक कुमार व चौकी इंचार्ज खप्टिहा कलां मनोज कुमार पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। लापरवाही पर एसडीएम पैलानी, सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व खनिज अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा था। पट्टाधारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर 20 लाख का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन

इसी मामले के दूसरे दिन बुधवार को एसपी अंकुर अग्रवाल ने जसपुरा थाने में तैनात एसआई सूर्यनारायण व हेड कांस्टेबल रतिराम और कांस्टेबल कृष्ण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि अवैध खनन के इस मामले में प्रथम दृष्टया तीनों की लापरवाही पाई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed