फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three people including a woman arrested for murder of a millionaire old man

Banda News: करोड़पति वृद्धा की हत्या में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three people including a woman arrested for murder of a millionaire old man
बांदा। करोड़पति महिला की गला काटकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में एक महिला समेत तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आला कत्ल हंसिया समेत कपड़े और तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं। पति-पत्नी ने वृद्धा की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन

बदौसा कस्बा निवासी रमाबाई (70) पत्नी गजोधर की 31 अक्टूबर को हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए तहकीकात की। शनिवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने जनपद चित्रकूट के बगरेही गांव निवासी रेखा त्रिपाठी को बस स्टैंड बदौसा से और श्रीचंद्र चतुर्वेदी व अशोक उर्फ छैला निवासी नादनमऊ बदौसा को गांव में पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। रुपया और जमीन की लालच में महिला की हत्या के लिए अभिलाष और रेखा ने अशोक को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने आला कत्ल हंसिया और तीन मोबाइल समेत कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस टीम में बदौसा थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed