{"_id":"140dbf2a863ac52a16e490ca7c078d81","slug":"three-of-the-five-contenders-for-the-post-of-president-and-secretary-general-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकनों के साथ अधिवक्ता संघ चुनाव गरमाया, अध्यक्ष पद के पांच और महासचिव के तीन दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकनों के साथ अधिवक्ता संघ चुनाव गरमाया, अध्यक्ष पद के पांच और महासचिव के तीन दावेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
नामांकन के साथ ही जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में गरमाहट आ गई है। मंगलवार को दिन भर संघ परिसर में गहमागहमी के बीच विभिन्न पदों के लिए कुल 32 नामांकन दाखिल हुए। सदस्य और कई सचिव निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन हुए हैं। इनमें सुरेंद्र सिंह, रामनाथ श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, जागेश्वर यादव और चंद्रमौलि शुक्ला शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रकाश चंद्र चौबे और बच्छराज सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
सामान्य उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार द्विवेदी, सुरेश कुमार निषाद और बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ हरीओम ने नामांकन कराया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार त्रिपाठी (सोनू) और सुनील कुमार गुप्ता (आचार्य जी) ने पर्चे भरे हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष के बाद दूसरे महत्वपूर्ण पद महासचिव के लिए तीन अधिवक्ताओं ने पर्चे दाखिल किए हैं। इनमें मोहम्मद यासमीन, चंद्रभान सिंह गौर और प्रयाग दत्त अवस्थी के नाम शामिल हैं।
संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए जय प्रकाश साहू, और संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए दिलीप कुमार श्रीवास्तव इकलौते प्रत्याशी हैं। इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए उमा शंकर पाल (बड़े) और अशोक कुमार पाठक ने पर्चे दाखिल किए हैं। कोषाध्यक्ष के लिए राजाभइया कुशवाहा और हबीब बख्श मसूंरी ने नामांकन कराया है।
कार्यकारिणी के लिए वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्यों के लिए भी मतदान नहीं होगा। सीमित नामांकन होने से इन दोनों श्रेणियों के सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। वरिष्ठ सदस्य छह चुने जाना है। इतने ही अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया है। इनमें मोहम्मद असलम खां, सगीर अहमद, अशोक कुमार गुप्ता, महावीर चक्रवर्ती, प्रदीपचंद्र मिश्रा और संतोष कुमार शामिल हैं।
कनिष्ठ सदस्य के भी छह पद हैं, लेकिन नामांकन सिर्फ पांच हुए हैं। लिहाजा इन पांचों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। एक अन्य कनिष्ठ सदस्य बाद में नामित किया जाएगा। कनिष्ठ सदस्यता के लिए नामांकन कराने वालों मेें जोवद खां, शंभू प्रसाद, विकरन सिंह, विनोद कुमार तिवारी और गंगा प्रसाद चतुर्वेदी शामिल हैं।
नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद इल्डर्स कमेटी के दिनेश श्रीवास्तव, रमेशचंद्र निगम, मनमोहन सिंह, फूल सिंह चौहान आदि पूरे समय डटे रहे। बृहस्पतिवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे।