{"_id":"650600c3c488f95c580f89d6","slug":"three-injured-including-two-brothers-riding-a-scooter-in-car-collision-banda-news-c-212-1-sknp1006-2578-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो भाइयों समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो भाइयों समेत तीन घायल
Sun, 17 Sep 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो भाइयों समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे कार सवार युवक को पुलिस पकड़कर पूछताछ कर रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के डाड़िन पुरवा गांव निवासी अमित (25) अपने चाचा लवलेश (22) व भाई कमलेश (20) के साथ शुक्रवार की रात महोखर बाईपास से मजदूरी करने के बाद स्कूटी से घर जा रहा था। जैसे ही देहात कोतवाली के डाड़िनपुरवा गांव के पास पहुंचे।
सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल अमित व लवलेश को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
परिजनों को घटना की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है। कार सवार गैर जनपद का रहने वाला है। उसका कहना है कि अचानक स्कूटी सवार सामने आ गए हैं। जिससे हादसा हुआ है।