फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three injured including female constable in road accident

Banda News: सड़क हादसे में महिला सिपाही समेत तीन घायल

Tue, 05 Sep 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 05 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three injured including female constable in road accident
बांदा। फतेहपुर-बांदा बार्डर पर यमुना नदी पुल के पास चार पहिया वाहन को बचाने में सवारियों से भरी रोडवेज बस पलट गई। चीख पुकार के बीच बांदा पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही व उनकी दो बहनें भी इस हादसे में घायल हो गईं। वह सभी रायबरेली से बांदा आ रहीं थीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती महिला सिपाही सरला मौर्या (25) ने बताया कि वह मूलत रायबरेली के लालगंज की रहने वाली हैं। सोमवार को सुबह वह रायबरेली से अपनी दो बहनों कमला मौर्या (23) व सुषमा मौर्या (17) के साथ रोडवेज बस में सवार होकर बांदा आ रहीं थीं।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे फतेहपुर-बांदा बार्डर पर यमुना पुल के पास सामने से आए चार पहिया वाहन को बचाने में बस असंतुलित होकर पलट गई। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। शेष घायलों को फतेहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed