फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three immersed in idol immersion, two killed

प्रतिमा विसर्जन में तीन डूबे, दो की मौत

Wed, 12 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 12 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three immersed in idol immersion, two killed
तालाब में छात्र के डूबने के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर एक किशोर और दो युवक तालाब में डूब गए। अन्य युवकों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला। इनमें दो की मौत हो गई, जबकि तीसरे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।

विज्ञापन


घटना बुधवार को दोपहर हुई। कमासिन थाना क्षेत्र के बनियन तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल रहा था। इसी दौरान एक प्रतिमा को पानी में लेकर उतरे दो युवक गहरे पानी में चले गए। विसर्जन में आए अन्य युवकों ने उन्हें तलाश कर पानी से बाहर निकाला। तत्काल दोनों को बबेरू सीएचसी ले जाया गया। यहां 20 वर्षीय रज्जन पुत्र देवीदयाल कोटार्य को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे युवक पुरुषोत्तम (22) पुत्र सदला की जान बच गई। दोनों तिलौसा गांव में स्थापित प्रतिमा विसर्जन के लिए आए थे। रज्जन सूरत में मजदूरी करता था। नवरात्र में दो दिन पहले ही घर आया था। उधर, अन्य श्रद्धालुओं में इस बात को लेकर रोष रहा कि प्रशासन ने गहरे तालाब में विसर्जन के मद्देनजर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा का भांजा गिरीश तिवारी उर्फ जय जयराम (14) पुत्र रजोला निवासी जमलामऊ (असोथर, फतेहपुर) यहां ननिहाल में रहकर जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को वह देवी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में गया था। विसर्जन के बाद तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर मशक्कत के बाद तैराकों ने उसे बाहर निकाला। सीएचसी में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed