फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three filled pamphlets for the president

अध्यक्ष के लिए तीन ने भरे पर्चे

Mon, 05 Feb 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Mon, 05 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three filled pamphlets for the president
नामांकन पत्र जमा करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जिला अधिवक्ता संघ की चुनाव सरगर्मियां शुरू हो गईं। सोमवार को नामांकन के साथ चुनाव प्रक्रिया चालू हो गई। अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 40 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। कुल 1496 अधिवक्ता मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


संघ की वरिष्ठ समिति (एल्डर्स कमेटी) के निर्देशन में बार एसोसिएशन सभागार में पूरा दिन नामांकन दाखिल करने की गहमागहमी रही। सर्वाधिक महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार त्रिपाठी जीतू, सुबीर सिंह और चंद्रमौलि शुक्ला ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रामऔतार श्रीवास और सामान्य उपाध्यक्ष के लिए देवकी नंदन पांडेय, सत्येंद्र सिंह गौतम, ब्रजेश कुमार पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संदीप कुमार गुप्ता ने नामांकन कराया है। अध्यक्ष के बाद महत्वपूर्ण समझे जाने वाले महासचिव पद पर पांच नामांकन हुए हैं। इनमें कामता प्रसाद निगम, राजाभइया कुशवाहा, श्याम सिंह, सत्यदेव त्रिपाठी (कहला) और संतोष कुमार (कटरा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए चंद्र प्रकाश कुशवाहा, राकेश कुमार गुप्ता और प्रदीप कुमार भार्गव ने पर्चे दाखिल किए हैं। संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद के लिए संजय कुमार गुप्ता और संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) के लिए गंगा प्रसाद चतुर्वेदी के इकलौते नामांकन दाखिल हुए।

कोषाध्यक्ष पद के लिए छह अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें चंद्रप्रसाद अवस्थी चंदन, जगदीश सिंह, विजय कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार गुप्ता, जितेंद्र सिंह और विजय कुमार साहू के नाम शामिल हैं। कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों के लिए जौहरीलाल कुशवाहा, दिनेश निगम दद्दा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, भीषम सिंह, भगवानदास धुरिया और महावीर चक्रवर्ती, दिलीप नारायण शर्मा, शमशाद अहमद, रामभरोसा त्रिवेदी और गया प्रसाद कुशवाहा के कुल 10 पर्चे दाखिल हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार छह फरवरी को होगी। नाम वापसी 8 फरवरी और मतदान 16 फरवरी को कराया जाएगा। चुनाव संबंधी सारी प्रक्रियाएं कलक्ट्रेट परिसर स्थित संघ भवन में होंगी। एल्डर्स कमेटी में वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन सिंह अध्यक्ष हैं। सदस्यों में हरी प्रसाद अवस्थी, हरीभजन गुप्त, चंद्रमोहन कृष्ण मौन और लखन स्वरूप पांडेय शामिल हैं।

चार पदाधिकारी और छह कनिष्ठ सदस्य निर्विरोध
बांदा। चार पदाधिकारियों और छह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध चुना जाएगा। पद संख्या के मुताबिक ही नामांकन दाखिल होने से इनमें चुनाव नहीं होंगे। निर्विरोध चुने जाने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामऔतार श्रीवास, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद पर संजय कुमार गुप्ता और संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद पर गंगा प्रसाद चतुर्वेदी शामिल हैं।


इन सभी के इकलौते नामांकन हुए हैं। इसी तरह कार्यकारिणी के छह कनिष्ठ सदस्य चुने जाना है। नामांकन भी छह ही हुए हैं। अत: सभी निर्विरोध चुने जाएंगे। इनमें रामेंद्र कुमार तिवारी, शिवमूरत सिंह, शिवशंकर शास्त्री, सुरेश सिंह कछवाह, दीपिका गुरुदेव और राजेश कुमार पटेल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed