{"_id":"c39f24f596cb25468b5e1cae2a0d777e","slug":"three-died-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की जान चली गई। तीन राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी अजय (22) पुत्र शिवपूजन शनिवार को सुबह बाइक से अपनी बहन नेहा को छोड़ने उसकी ससुराल सरांय (फतेहपुर) गया था। साथ में उसका चचेरा भाई सौरभ (18) भी था।
विज्ञापन
बहन को ससुराल छोड़कर देर शाम वापस घर लौटते समय भिड़ौरा गांव के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला। थाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल लाई। यहां डाक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। सौरभ अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
उधर, वासिलपुर (तिंदवारी) निवासी शिवकरन (35) पुत्र कमतू शनिवार को अपनी बहन पार्वती को छोड़ने ससुराल कालिंजर गया था। वहां से देर शाम वापस गांव मोड़ पर आ गया। पैदल घर जाते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
परिजनों द्वारा अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पत्नी निर्मला ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। एक अन्य घटना में आजाद नगर (बबेरू) निवासी अमलुवा (18) पुत्र जुम्मन पेशे से मजदूर है। शनिवार को दोपहर ट्रक में बहेरी गांव गिट्टी उतारने गया था।
चालक के बैक करने पर वह ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी वहीं मौत हो गई। घटना के बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। उधर, लघु डाल नहर खंड, बांदा में चालक पद पर तैनात बनौरा (अजयगढ़) निवासी प्यारेलाल (35) पुत्र बद्री चौहान रविवार को सुबह ट्रक लेकर सिरावल पंप केनाल (कर्वी) जा रहा था।
अतर्रा के पास सामने से आ रही टेंपो को बचाने में ट्रक बिजली खंभे से टकरा गया। प्यारेलाल को गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी घटना में जमरेही (गिरवां) निवासी रामनारायण (35) पुत्र कल्लू रविवार को सुबह साइकिल से बांदा आते समय पीछे से लगी जीप की टक्कर में घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।