{"_id":"5f56727b8ebc3e2b88611ec5","slug":"three-dead-including-couple-from-snakebite-banda-news-knp5813002119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्प दंश से दंपति समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्प दंश से दंपति समेत तीन की मौत
विज्ञापन
बांदा। सर्प दंश की अलग-अलग घटनाओं में दंपति समेत तीन की मौैत हो गई। झाड़फूंक के चक्कर में हालत गंभीर होने के बाद दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। दूसरी घटना में खेत से घर लौटते समय सर्प के डसने से युवा किसान की जान चली गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
गिरवां थाना क्षेत्र स्थित कस्बा निवासी विनोद (27) पुत्र राजकुमार और पत्नी मिथलेश (25) सो रहे थे। सोमवार की सुबह सर्प ने दोनों को डस लिया। परिजन दोनों की झाड़फूंक कराते रहे। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद पहले पत्नी मिथलेश और फिर पति विनोद ने दम तोड़ दिया।
घर में एक साथ दो मौतों से परिजन और पड़ोसियों में शोक है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता राजकुमार ने बताया कि पुत्र मजदूरी करता था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी राजा उर्फ राजाराम (27) पुत्र रामकृपाल को रविवार को देर शाम खेत से लौटते समय रास्ते में सर्प ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक खेतीबाड़ी और मजदूरी करता था।