फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Threat to abduct the storyteller's daughter from the pavilion, report

Banda News: कथावाचक की पुत्री को मंडप से उठा ले जाने की धमकी, रिपोर्ट

Thu, 21 Nov 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Threat to abduct the storyteller's daughter from the pavilion, report
बांदा। कथावाचक की पुत्री की शादी तय होने के बाद आरोपी उसे तेजाब डालकर जलाने और शादी तोड़ने के लिए बाध्य कर रहा है। मंडप से उठा ले जाने की धमकी से परेशान होकर उसकी पुत्री डिप्रेशन का शिकार हो गई। उसका कानपुर में न्यूरोलॉजिस्ट से इलाज चल रहा है। कथावाचक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी कथा वाचक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी फतेहपुर में तय है। शादी 22 नवंबर को होना तय है। पिछले एक माह से बिजली खेड़ा मोहल्ले का रहने वाला सूरज सिंह उसकी बेटी के पीछे पड़ा है। वह बेटी के ससुरालियों को फोन से धमकी दे रहा है। शादी तोड़ने का दबाव डाल रहा है। मंडप से उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। उसकी बेटी के ऊपर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

धमकी से परेशान होकर उसकी बेटी डिप्रेशन का शिकार हो गई है। उसका कानपुर के न्यूरोलॉजिस्ट से इलाज चल रहा है। बेटी का कहना है कि अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह खुदकुशी कर लेगी। कथावाचक पिता की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed