फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Thousands of people in nine districts will be deputed Ijtime

इज्तिमे में नौ जिलों के जुटेंगे हजारों लोग

Fri, 22 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 22 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people in nine districts will be deputed Ijtime
हथौरा मदरसा ग्राउंड में तब्लीगी इज्तिमा के लिए पंडाल तैयार करते मदरसे के छात्र। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। विश्व विख्यात मदरसा हथौरा मेें दो दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा शनिवार (23 अप्रैल) से शुरू होगा। इसमें नौ जिलों के हजारों लोग शिरकत करेंगे। शुक्रवार से ही जमातों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। लंबे-चौड़े मदरसा ग्राउंड में पांडाल समेत अन्य तमाम इंतजाम किए गए हैं। शहर से करीब 16 किलोमीटर दूर हथौरा गांव स्थित मदरसे के परिसर में इज्तिमा (सम्मेलन) की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। मदरसे के हजाराें तलबा (छात्रों) ने खुद श्रमदान करके मैदान की सफाई और लट्ठे-बांस लगाकर पांडाल तैयार किया है।

विज्ञापन


इज्तिमा में शामिल होने वाले लोग दो दिन में पांडाल तले ही गुजारेंगे। आगाज शनिवार को सुबह नमाज के बाद (5:30 बजे) होगा। कई चरणों में पूरा दिन और देर शाम तक देश के कई चुनिंदा आलिम और मौलाना तकरीर करेंगे। रविवार (24 अप्रैल) को सुबह करीब 11 बजे दुआ के साथ समापन होगा। इंतजाम में बांदा जनपद सहित कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, झांसी आदि जिलों के जमात से जुड़े लोग लगे हुए हैं।
विज्ञापन


इज्तिमा में मुख्य बयान (संबोधन) हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) मरकज से आए मौलाना शौकत करेंगे। उनके अलावा एक दर्जन से ज्यादा अन्य मुफ्ती और आलिमों के भी बयान होंगे। बांदा शहर में रेलवे स्टेशन और बस अड्डे में शिविर लगाए गए हैं। इनमें जमात के स्वयंसेवक इज्तिमा मेें आने वालों की अगवानी कर रहे हैं। उन्हें वाहनोें से हथौरा भेजा जा रहा है। आने वालों को शहर की नवाबी जामा मस्जिद में भी खाने आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड के हालात बदलने को उठेंगे हजारों हाथ
बांदा। कुदरत की मार झेल रहे बुंदेलखंड के हालात पर रहम करने के लिए कुदरत के आगे ही हजारों हाथ उठेंगे। हथौरा में हो रहे तब्लीगी इज्तिमा में रविवार को समापन पर होने वाली विशेष दुआ में बुंदेलखंड के हालात खुशगवार बनाने की भी दुआ होगी। मदरसा हथौरा के जिम्मेदार मौलाना मुफ्ती नजीब अहमद कासिमी ने बताया कि दुआओं का असर आसमान तक होता है। हजारों हाथ उठेंगे तो उम्मीद है कि हालात जरूर बदलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed