फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Those who cheated many people including retired OSD were caught

Banda News: रिटायर्ड ओएसडी सहित कई लोगों को ठगने वाले हत्थे चढ़े

Thu, 22 May 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Those who cheated many people including retired OSD were caught
बांदा। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त के रिटायर्ड ओएसडी सहित अन्य कई लोगों से फर्जी बचत कंपनी के नाम पर 50 लाख रुपये से ज्यादा वसूल कर फरार चल रहे सात नामजद आरोपियों में से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

शहर के हुसैनगंज निवासी रिटायर्ड ओएसडी मोहम्मद मुहीब ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि निम्नीपार निवासी शीबू व छिपटहरी निवासी अब्दुर्रहमान उर्फ जासिम ने सात किस्तों में चेक के जरिए कुल 23 लाख 50 हजार रुपये कारोबार का झांसा देकर लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, हाथीखाना निवासी अफरोज जहां ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके सहित उसकी पुत्रियों, बहन व कई अन्य से ईदगाह रोड स्थित बीसी निधि संस्था कार्यालय में हर माह हरेक से 25 हजार रुपये जमा कराए। उसने आठ लाख से ज्यादा जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह उसकी पुत्रियों, बहन सीमा खान व कानपुर निवासी शहजाद आदि ने भी लाखों रुपए जमा किए। फरवरी के अंत में संस्था कार्यालय में ताला जड़कर सब आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने निम्नीपार निवासी शीबू, व उसके भाई सलमान, उनके बहनोई गोलू उर्फ जाकिर, खाईंपार निवासी जासिम उर्फ अब्दुल रहमान और उसके भाई हातिम तथा सानू व हाथीखाना निवासी मुमताज के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुरुवार को शीबू और जासिम को पकड़ लिया है। उनसे कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed