{"_id":"616c6617b2c6e328947f4005","slug":"thieves-crossed-thousands-of-rupees-from-village-head-s-house-banda-news-knp6587642177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के घर से चोरों ने पार किए हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के घर से चोरों ने पार किए हजारों रुपये
विज्ञापन
बांदा। ग्राम प्रधान के घर से चोरों ने हजारों रुपये का माल पार कर दिया। ताला तोड़ने की आहट पाकर परिजन जाग गए और ललकारने पर चोर भाग निकले। छत के रास्ते से रस्सी के सहारे घर के अंदर के चोर दाखिल हुए थे।
कोतवाली देहात क्षेत्र के लामा गांव प्रधान विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात वह सपरिवार सो रहा था। छत में पड़े लोहे के जाल को हटाकर चोर रस्सी के सहारे घर के अंदर घुस आए।
किराना की दुकान में रखे 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन चुरा लिया। फिर कमरे का ताला तोडने लगे। तभी उसका 11 वर्षीय पुत्र सचिन की नींद खुल गई और उसने अपनी मां को जगाया। शोर मचाने पर चोर भाग गए। चोरों ने उसके दरवाजे के बाहर की कुंडी लगा दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके का मुआयना भी किया।