फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There will be opposition to the new laws in Parliament as well: Krishna

संसद में भी होगा नए कानूनों का विरोध : कृष्णा

Mon, 24 Jun 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
There will be opposition to the new laws in Parliament as well: Krishna
बांदा। नए कानूनों का विरोध अब संसद में गूंजेगा। सपा सांसद कृष्णा पटेल ने रविवार को वकीलों के अनशन स्थल पर पहुंचकर भरोसा दिलाया कि इस ज्वलंत मुद्दे को न केवल संसद में उठाएंगी, बल्कि इंडिया गठबंधन के सांसदों से सहयोग की अपील भी करेंगी।
विज्ञापन


नए कानूनों के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ का आंदोलन जारी है। चौथे दिन भी अधिवक्ता अनशन में डटे रहे। रविवार को सपा सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल वकीलों के अनशन स्थल पहुंचे। वकीलों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर काले कानूनों को रद्द कराने की मांग की। सांसद ने कहा कि वह दिल्ली जा रही हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, नरेश उत्तम पटेल सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों से बातचीत कर काले कानूनों को रद्द कराने के लिए सहयोग की अपील करेंगी। संसद में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा जाएगा।
विज्ञापन


बार संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि वकीलों के इस आंदोलन व मांगों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रमुखता से लेते हुए पीएम को पत्र लिखकर कानूनों को रद्द करने की मांग की है। वकीलों के इस आंदोलन की आग पूरे देश में सुलग उठी है। जल्द सरकार न चेती तो यह ज्वाला बनकर उभरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अधिवक्ता सोमवार को काली पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए जुलूस निकालकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल को सौंपेंगे। इसके बाद बुंदेलखंड स्तरीय सम्मेलन व दिल्ली कूच की तैयारी की जाएगी।


बार संघ महासचिव रामप्रकाश शिवहरे, पूर्व बार संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, अवधेश गुप्ता खादी वाला, राजेश दुबे, रमेश दुबे, कालका प्रसाद, असलम, इम्त्याज खान आदि दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed