{"_id":"4736b9a5300818ae0512a93b6962af0d","slug":"there-wheat-crop-in-paddy-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के खेत में ले रहे गेहूं की फसल भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के खेत में ले रहे गेहूं की फसल भी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान के खेतों में छिड़काव विधि से छह-आठ िक्वंटल प्रति बीघा गेहूं की उपज भी किसान ले रहे हैं। लागत व समय दोनों की बचत हो रही है। केन नहर किनारे हजारों बीघा जमीन में धान कटने के बाद गेहूं की फसल लहलहा रही है।
विज्ञापन
अतर्रा तहसील क्षेत्र के गुमाईं, अनुथवा, खम्हौरा, नगनेधी, खुरहंड, चौरिहन पुरवा, लोधन पुरवा, गोखिया, अतर्रा ग्रामीण आदि में करीब एक हजार एकड़ जमीन धान के फसल के बाद बेकार पड़ी रहती थी। नहर किनारे होने से इन खेतों में पानी भरने से बुवाई में भी बिलंब हो जाता था।
विज्ञापन
किसानों ने छिड़काव विधि से गेहूं की फसल की आजमाइश की तो यह सफल साबित हुई। धीरे-धीरे अब ज्यादातर किसान धान की फसल के बाद छह-आठ कुंतल गेहूं की उपज प्रति बीघा इस जमीन से ले रहे हैं।
विज्ञापन
किसान शिवलाल तिवारी, रामस्वरूप, शिवराम, वीरेंद्र सिंह राजपूत, फूलचंद्र वर्मा, राजेश द्विवेदी, ब्रह्मदत्त शुक्ल, अखिलेश तिवारी, लक्का प्रजापति, सल्हा रैकवार, रामऔतार वर्मा आदि इस विधि से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि गेहूं की जुताई व बुवाई के बिना समय व धन की बर्बादी बचती है। अच्छी फसल भी लेते हैं।
उधर, कृषि फार्म अधीक्षक लेखराज निरंजन ने कहा कि यह विधि किसानों की बदहाली दूर करने में सक्षम है। बशर्ते प्रबंधन उचित व सही समय पर किया जाए।
ये है छिड़काव विधि
खेत में धान की फसल कटने से 10 दिन पूर्व उसमें प्रति बीघा 20 किलो गेहूं के बीज का छिड़काव किया जाता है। धान कटाई के समय बीज अंकुरित हो जाते हैं। कटा हुआ धान इन अंकुरण पर फैला दिया जाता है। इससे पक्षियों से बीज की सुरक्षा हो जाती है और धान भी सूख जाता है। 15 दिन बाद धान की फसल को समेटकर उसमें खाद का छिड़काव करते हैं।