Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Questions on the Buddha's teachings asked in the PETQuestions on the Buddha's teachings asked in the PET

Banda News: पीईटी में बुद्ध के उपदेशों पर पूछे सवाल

Sun, 01 Nov 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 01 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Questions on the Buddha's teachings asked in the PETQuestions on the Buddha's teachings asked in the PET
फोटो 1- पंडित जेएन कालेज से परीक्षा के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
बांदा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की अंतिम परीक्षा रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर दो पालियों में हुई।
विज्ञापन

इसमें इतिहास में प्राचीन भारत से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक के प्रश्न पूछे गए। महात्मा बुद्ध के उपदेशों से लेकर कोशिका के शक्तिगृह तक सवालों ने सभी को उलझाए रखा।
परीक्षा में पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में बौद्ध धर्म के त्रिपिटक, दिल्ली सल्तनत के ममलुक वंश की स्थापना, हर्षवर्धन की जीवनी, हर्षचरित के रचनाकार और चोल शासक के मंदिर निर्माण से जुड़े प्रश्न पूछे गए। मगध की पहली राजधानी और बारडोली किसान सत्याग्रह के नेतृत्व से संबंधित सवाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष और भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बलिया में समानांतर सरकार स्थापित करने वाले नेता के बारे में भी अभ्यर्थियों से पूछा गया। संविधान और राजनीति विज्ञान के प्रश्नों में संसद की कार्यप्रणाली और प्रावधानों पर विशेष जोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा समसामयिक घटनाओं में वर्ष 2025 की अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय उपलब्धियों को शामिल किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बाल विवाह मुक्त जिला घोषित होने और भारत के पहले रामसर मान्यता प्राप्त आर्द्रभूमि शहरों से जुड़े सवाल भी पूछे गए। अंतरराष्ट्रीय सीमा, सिंहस्थ मेले के भी सवाल रहे।

बोले अभ्यर्थी-गणित के प्रश्न कठिन आए
गणित के प्रश्न कुछ कठिन लगे, बाकी पेपर ठीक था। हर क्षेत्र से सवाल पूछे गए थे। जिनका उत्तर देने का प्रयास किया गया है।
-आकांक्षा, राठ।
पेपर ठीक गया। सभी प्रश्न परीक्षा के स्तर के अनुसार ही थे। सभी सवालों का जवाब दिए गए हैं। पेपर बहुत कठिन नहीं था।
-शिखा, बांदा।
गणित और तार्किक प्रश्नों में कुछ समय लगा, लेकिन अन्य विषयों के उत्तर देने में कोई हिचक नहीं हुई। पेपर अच्छा हुआ है।
-शरद कुमार, कौशांबी।
-एक से दो वर्ष में हुई घटनाओं से जुड़े काफी सवाल पूछे गए थे। जिनका उत्तर दिया गया है। गणित के सवालों का जवाब देने में कुछ समय लगा।
-संजीव, प्रयागराज।

फोटो 1- पंडित जेएन कालेज से परीक्षा के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 1- पंडित जेएन कालेज से परीक्षा के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 1- पंडित जेएन कालेज से परीक्षा के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 1- पंडित जेएन कालेज से परीक्षा के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 1- पंडित जेएन कालेज से परीक्षा के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 1- पंडित जेएन कालेज से परीक्षा के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 1- पंडित जेएन कालेज से परीक्षा के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 1- पंडित जेएन कालेज से परीक्षा के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed