{"_id":"6ae77a4c671bbef6030efba8","slug":"a-captivating-display-of-folk-culture-and-traditions-banda-news-c-212-1-sknp1006-154192-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लोक संस्कृति और परंपराओं की बिखेरी मनमोहक छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लोक संस्कृति और परंपराओं की बिखेरी मनमोहक छटा
Sun, 01 Nov 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो 15- रंगाेली प्रतियोगिता में रंगोली देखते कुलपति। स्रोत : कृषि विश्वविद्यालय
बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में दो दिवसीय मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक छटा बिखेरी।
समारोह की शुरूआत कुलपति प्रो. एसवीएस राजू ने की। मध्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति व प्राकृतिक विविधता पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन हुआ। पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉ. उपेंद्र सिंह ने ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं से परिचित कराया।
विद्यार्थियों ने बघेलखंड एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के लोकगीतों की प्रस्तुति दी। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की छात्राओं ने मालवा क्षेत्र का लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कर्मा एवं बधाई लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. शैलेन्द्र चौरसिया, प्रो. अजीत सिंह, प्रो. एसवी द्विवेदी, प्रो. नरेंद्र सिंह, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. आशीष दीक्षित, डॉ. धीरज मिश्रा, डॉ. पूनम पांडे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
यह हुईं प्रतियोगिताएं
सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता में सत्यम यादव, भाषण प्रतियोगिता में अनुज यादव, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में मान्या शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंतर-महाविद्यालयीन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कृषि प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की टीम ने पहले स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता टीम नर्मदा ने प्रथम, टीम फॉरेस्ट्री वॉरियर्स ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।