फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There is no fact in vote theft case, Congress is making unnecessary allegations, Election Commission is doing the right thing

Banda News: वोट चोरी मामले में कोई तथ्य नहीं बेवजह आरोप लगा रही कांग्रेस, चुनाव आयोग कर रहा सही कार्य

Thu, 04 Sep 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
There is no fact in vote theft case, Congress is making unnecessary allegations, Election Commission is doing the right thing
फोटो 16 सीकेटीपी-16-चित्रकूट आने पर प्रदेश के जलश​क्ति मंत्री का स्वागत करते पूर्व मंत्री चंद्र
चित्रकूट। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार की देर शाम को धर्मनगरी पहुंचे। वोट चोरी व पीएम की मां के मुददे की बातचीत में सीधे कांग्रेस पर हमला कर कहा कि कांग्रेस का काम ही आरोप लगाना है इसका कोई तथ्य नहीं है। सोने के चम्मच लेकर पैदा होने वाले राहुल गांधी व उनकी कांग्रेस चाय बेचने वाले के प्रधानमंत्री बनने को पचा नहीं पा रहे हैं। पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी करना अनुचित है किसी के परिवार पर ऐसी ओझी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यालय में पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री का भाजपाइयों ने स्वागत किया। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी के टैक्स को कम करने का जो निर्णयलिया है उससे किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों को लाभ होगा। बुंदेलखंड के किसान पहले आत्महत्या करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। इनको फ्री में राशन दिया जाता है। कहा कि प्रदेश सरकार ने भगवान कामदनाथ के परिक्रमा मार्ग का विकास कराया है। बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ चौकियां स्थापित की है। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि मां तो मां होती है। चाहे वह गरीब की हो या अमीर की। किसी की मां के खिलाफ टिप्पणी करना पूरी तरह से गलत है। ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी लोग राजनैतिक क्षेत्र में काम करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से देशभक्तों को पहचान ही नहीं पा रही है। उनके खिलाफ दुष्प्रचार करती है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रभक्त थे। उन पर अत्याचार किया। इनकी सरकार में कोई भी देश का झंडा घर में लगा लेता था तो उसके घर की बिजली काट दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट चोरी के मामले में कहा कि चुनाव आयोग अपना कार्य सही तरीके से कर रहा है। इनका तो काम ही आरोप लगाना है। जबकि इनकी शिकायत में कोई तथ्य नहीं है। यह हमेशा से आरोप लगाते आ रहे है। हमारी सरकार राष्ट्रहित, गरीब हित में लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed