{"_id":"68b9d2dff15b819fc6081880","slug":"there-is-a-gate-in-the-house-sleep-comfortably-banda-news-c-212-1-sknp1006-132781-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर में गेट तो लगा है, आराम से सो जाओ....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर में गेट तो लगा है, आराम से सो जाओ....
Thu, 04 Sep 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25- आसमान में उड़ते कथित ड्रोन की फोटो। स्रोत- सोशल मीडिया।
अतर्रा (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर वार्ड में बुधवार की रात आसमान में घूमते तीन कथित ड्रोन से मोहल्ले में दहशत फैल गई। यूपी डायल- 112 पर सहायता मांगने पर पुलिसकर्मी का जवाब और भी चौंकाने वाला रहा। कॉल करने वाली महिला से ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने कहा – घर में गेट तो लगा होगा, क्यों डर रही हो, आराम से सो जाओ... और फोन काट दिया।
मामला बुधवार आधी रात करीब 12 बजे से गुरुवार तड़के 2.30 बजे तक का है। पूरे मोहल्ले के ऊपर तीन अलग-अलग कथित ड्रोन लगातार उड़ते रहे। ड्रोन की आवाज से घबराए लोगों ने मदद की गुहार लगाई। मोहल्ले की निवासी कथावाचिका देवी निहारिका ने तत्काल यूपी डायल-112 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।
जिस पर यूपी डायल-112 पीआरवी के वाहन यूपी 32 डीजी 0791 में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ने उड़ रहे ड्रोन की जानकारी जुटाने की बजाय सहायता की मांग करने वाली महिला को फोन से कहा घर में गेट तो लगा होगा, क्यों डर रही हो, आराम से सो जाओ... पुलिसकर्मी ने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
निहारिका ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने उनसे आधी रात को घर से नीचे आने तक को कहा, जिस पर उन्होंने नीचे न आने और पुलिस कर्मी की उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि करीब ढाई घंटे तक आसमान में उड़ते कथित ड्रोन अंततः नगर पालिका की ओर जाते हुए दिखे। स्थानीय लोगों सहित उन्होंने उड़ते हुए ड्रोन की तस्वीरें भी कैद करके पूरे घटनाक्रम की शिकायत ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक एवं यूपी पुलिस से की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रात में अतर्रा, बबेरू और मरका थाना क्षेत्र में कथित ड्रोन की हकीकत जानने को पुलिस का दौरा रहा। लोग घबराए नहीं। ड्रोन की ऊंचाई ज्यादा नहीं होती है। जबकि जो लाइट जैसी वस्तु आकाश में दिखाई दी है, उसके ड्रोन होने में संशय है। पुलिस की ओर से सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस चौपाल लगाकर इन कथित ड्राेन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अलर्ट मोड पर है।
-पलाश बंसल , पुलिस अधीक्षक, बांदा।