फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The younger one filled a firecracker in his mouth, the elder brother set it on fire, the child died

Banda News: छोटे ने मुंह में भरा पटाखा, बड़े भाई ने लगाई आग, बालक की मौत

Fri, 03 Oct 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 03 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The younger one filled a firecracker in his mouth, the elder brother set it on fire, the child died
फोटो- 25 आकाश। फाइल फोटो। स्रोत-परिजन।
बांदा। आतिशबाजी के दौरान मिस हुआ पटाखा लाकर उससे खेल करना बच्चे के जीवन पर भारी पड़ गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान मिस हुआ पटाखा दो सगे भाई उठा लाए। खेल के दौरान छोटे भाई ने मुंह में पटाखा भर लिया और बड़े भाई ने उसमें आग लगा दी। धमाका होने से छोटे का जबड़ा उड़ गया। जबकि बड़ा भाई जख्मी हो गया। मेडिकल कॉलेज में छोटे भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन

अतर्रा चुंगी चौकी प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम बड़ोखर खुर्द गांव निवासी रामबाबू के दो बेटे आकाश (7) और सूरज (10) बुधवार शाम को घर के बाहर खेल रहे थे। रामबाबू पत्नी के साथ किसी काम से घर से बाहर गए थे। दोनों बच्चे पिता के पास पहुंचे और शौच जाने की बात कहते हुए चाबी ले आए। ताला खोलकर घर के अंदर गए। घर के बाहर आने के बाद छोटे भाई आकाश में पटाखा मुंह में भर लिया और बड़े भाई सूरज ने उसमें आग लगा दी। आग लगते ही पटाखा धमाके साथ फट गया।
विज्ञापन

इससे आकाश का जबड़ा उड़ गया। जबकि सूरज झुलस गया। पड़ोसियों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे माता-पिता घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पर उपचार के दौरान छोटे बेटे आकाश की मौत हो गई। जबकि सूरज का उपचार किया गया। मृतक के चाचा दुलीचंद्र ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। वहीं पर मिस हुआ पटाखा पड़ा हुआ था, जिसे बच्चे उठा लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed