फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The youth was stabbed three times with a knife, then the assistant teacher reached the police station

Banda Crime: युवक पर चाकू से किए तीन वार, फिर सहायक अध्यापक पहुंचा थाने, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
सार

Banda News: थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल के छोटे भाई अमर सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल की फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन
The youth was stabbed three times with a knife, then the assistant teacher reached the police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र में एक सहायक अध्यापक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। उस पर उसने तीन वार किए। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, जब आरोपी के खिलाफ परिजन थाने पहुंचे तो आरोपी अध्यापक भी खून से सना चाकू लेकर पहुंच गया।

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मरका थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विनोद सिंह उर्फ गब्बर (28) शुक्रवार की शाम अपने घर के बाहर बैठा था तभी उसका पड़ोसी कंपोजिट विद्यालय मिर्जापुर का सहायक अध्यापक पंकज कुमार गुप्ता वहां से निकला, तो उसकी बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

अध्यापक ने अभद्रता करते हुए विनोद को धमकाया। उसके गले में चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। इस बात को लेकर विनोद के घरवालों ने अध्यापक के घर में उलाहना दिया तो वह और गुस्से में आ गया। इसी खुन्नस के साथ शनिवार को सुबह अध्यापक ने स्कूल जाते समय घर के बाहर बैठे विनोद पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में कानपुर हायर सेंटर रेफर
उसके पेट, सीने और पीठ पर चाकू मारा। डंडे से विनोद ने बचाव किया, लेकिन तब वह काफी गंभीर हो गया। उसे पहले सीएचसी ले गए, यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उधर घायल के परिजन तहरीर लेकर थाने पहुंचे थे।

फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की
यहां आरोपी अध्यापक भी खून से सना चाकू लेकर वहां पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल के छोटे भाई अमर सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल की फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed