{"_id":"6182cab2afee9d746c37b77f","slug":"the-young-man-shot-himself-after-a-quarrel-with-his-wife-banda-news-knp662137524","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से कलह के बाद युवक ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से कलह के बाद युवक ने खुद को गोली मारी
विज्ञापन
The young man shot himself after a quarrel with his wife
- फोटो : BANDA
बबेरू। पत्नी से कलह के बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन घटना की स्पष्ट वजह नहीं बता सके। चर्चा है कि धनतेरस के दिन शराब पीने को लेकर पत्नी में विवाद हुआ था। पुलिस ने तमंचा कब्जे में ले लिया है।
मरका थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी उमेश (30) ने बुधवार को सुबह घर के पीछे बाड़े में जाकर 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे खून से लथपथ देखा और बबेरू सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
परिजन जिला अस्पताल न लाकर उमेश को सीधे कानपुर ले गए। परिजनों ने घटना की वजह स्पष्ट नहीं की। हालांकि चर्चा है कि धनतेरस पर उमेश ने शराब पी रखी थी। इसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
पत्नी के घर से बाहर जाते ही उसने खुद को गोली मार ली। उधर, थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तमंचा अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।