{"_id":"614f62df8ebc3e4acd31683b","slug":"the-young-man-committed-suicide-when-his-wife-came-from-his-maternal-home-banda-news-knp654448840","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके से आने पर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के मायके से आने पर युवक ने जान दी
विज्ञापन
बांदा। पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक पेशे से राजमिस्त्री था। कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई गांव निवासी रामपाल के बेटे रामबाबू (35) ने शनिवार को सुबह कमरे में फांसी लगा ली।
घटना के वक्त वह घर में अकेला था। दोपहर को भाई दिनेश घर पहुंचा तो रामबाबू को फंदे पर लटका देखा। हंसिया से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
मृतक के चार पुत्र हैं। दिनेश ने बताया कि रामबाबू की पत्नी रामरती रक्षाबंधन में मायके फुफूंदी गांव चली गई थी। तब से वहीं पर है। घर आने की बात पर पत्नी से कोई कहासुनी हो गई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
युवक समेत दो ने जहर खाया
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में युवक समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरवां क्षेत्र के खुरहंड गांव में अवधेश ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया।
घटना की वजह गृह कलह बताई गई। मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव में किसान बाबूलाल ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।