फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man committed suicide by hanging himself from a tree

Banda News: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दी

Sun, 27 Apr 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself from a tree
सोना प्रजापति - फोटो : परिजन
मटौंध। परदेस से छह दिन पूर्व गांव आए युवक ने चचेरे भाई को मोबाइल पर फोन करने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खोजबीन के दौरान घर से तीन किलोमीटर दूर स्थित खेत में नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे शव लटकता मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चांदन थोक निवासी सोना प्रजापति (32) दिल्ली में रहकर काम करता था। उसके साथ उसका बड़ा भाई कामता और परमा भी रहते हैं। 30 अप्रैल को भांजे की शादी में शामिल होने के लिए तीनों भाई दिल्ली से छह दिन पूर्व अपने घर आए। रविवार की दोपहर को सोना ने अपने चचेरे भाई नरेंद्र को फोन किया। कहा कि वह फंदा लगाकर खुदकुशी करने जा रहा है। उसकी पत्नी और बच्चों का ख्याल रखना। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। इसके बाद सोना बाइक में सवार होकर घर से तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित खेत पहुंचा, वहां पर लगे नीम के पेड़ में गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

चचेरा भाई नरेंद्र और परिजन खोजते हुए मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई कामता ने बताया कि सोना ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण उन्हें पता नहीं है। परिवार में पत्नी रामकली के अलावा तीन बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed