फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The worker who made KCC of an elderly person stole Rs 1.10 lakh.

Banda News: बुजुर्ग का केसीसी बनवा कर्मी डकार गया 1.10 लाख रुपये

Mon, 18 Mar 2024 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
The worker who made KCC of an elderly person stole Rs 1.10 lakh.
अतर्रा। वृद्धा पेंशन बनवाने के नाम पर इंडियन बैंक के प्राइवेट कर्मी ने मैनेजर से सांठगांठ करके 70 वर्षीय बुजुर्ग का एक लाख 10 हजार रुपये का फर्जी केसीसी बनवाया और पूरे रुपये डकार गया। बैंक की तरफ से नोटिस घर पहुंचा तो घटना का खुलासा हुआ। पीड़ित वृद्ध ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टल सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भी उन्होंने शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के महुटा गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध अलगोजा पुत्र रामकिशुन ने एसडीएम रावेंद्र सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव का ही रहने वाला युवक पूर्व में इंडियन बैंक में प्राइवेट तौर पर काम करता था। वर्ष 2020 में उसे वृद्धा पेंशन दिलाने का वादा करते हुए कागज पर अंगूठा लगवा लिया और तत्कालीन बैंक मैनेजर के साथ साठगांठ करते हुए उसका फर्जी केसीसी बनवाया। खाते से एक लाख 10 हजार रुपये निकालकर हजम कर गया। करीब एक साल पहले 19 जून 2023 को इंडियन बैंक शाखा अतर्रा से नोटिस पहुंचा। तब उसे इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उसने हस्ताक्षर करने वाले प्राइवेट कर्मी से जानकारी की तो उसने अभद्रता करते हुए भगा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित वृद्ध ने बताया कि प्राइवेट बैंक कर्मी इस समय आर्यावर्त बैंक शाखा तुर्रा में प्राइवेट काम करता है। साथ ही बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित डीएम व एसपी को शिकायती पत्र देखकर न्याय की गुहार लगाई है। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed