फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The women of the groups will increase the voting graph

समूहों की महिलाएं बढ़ाएंगी मतदान ग्राफ

Sun, 13 Feb 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The women of the groups will increase the voting graph
दीदी चली बूथ की ओर कार्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : BANDA
बांदा। ‘मुखिया चले मतदान की ओर’ थीम के साथ ग्राम प्रधानों को मतदान का ग्राफ बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के अगले ही दिन रविवार को इसी तर्ज पर ‘दीदी चली बूथ की ओर’ का आयोजन हुआ। जिले की 950 स्वयं सहायता समूहों की बहनें शरीक हुईं।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज सभागार में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आयोजित कार्यशाला में डीएम अनुराग पटेल ने महिला समूहों से कहा कि चुनाव में 75 फीसदी से अधिक मतदान का लक्ष्य पूरा करने में अपना अहम किरदार अदा करें। सरोजनी नायडू के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम ने महिलाओं को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन और वंदना से हुई। सभाजीत निषाद ने प्रेरक गीत गाया। बालिका विद्या मंदिर की छात्रा अपूर्वा पटेल ने मतदान गीत के बीच नाट्य मंचन किया। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि 23 फरवरी को जोरदार मतदान के साथ लोकतंत्र का महापर्व मनाना है। एनआरएलएम डिप्टी कमिश्नर डा.रवि किशोर त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी सहित कई अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed