फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman was murdered for asking for borrowed money

उधार के पैसे मांगने पर हुई थी महिला की हत्या

Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The woman was murdered for asking for borrowed money
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव में 2 दिसंबर की रात अनुसूचित जाति की विधवा की गला घोंटकर हत्या आरोपी की मां के पैसे वापस न करने और मांगने पर जान से मारने की धमकी को लेकर की गई थी। गिरफ्तार हत्यारोपी ने पुलिस को यही बताया है।
विज्ञापन

2 दिसंबर की रात देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव में सतरूपा (40) पत्नी शिवकरन की घर में अकेले सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुत्र संतराम वर्मा ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उसकी मां से गांव के विकास त्रिपाठी ने पैसे उधार लिए थे। मां ने वापस मांगे तो अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

दूसरे ही दिन मां का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 302 आईपीसी और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की। क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने देहात कोतवाली इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक टीम ने आरोपी विकास त्रिपाठी को कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा लाल पुर मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। टीम में कोतवाली प्रभारी बृजेश चंद्र यादव सहित एसआई राजेश कुमार मिश्रा और हेड कांस्टेबिल सुनील सेंगर व कुलदीप पटेरिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed