फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman hanged herself in her insistence to go to her cousin's house

Banda News: चचेरी बहन के घर जाने की जिद में महिला ने फंदा लगाया

Tue, 24 Sep 2024 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
The woman hanged herself in her insistence to go to her cousin's house
बांदा। चचेरी बहन के घर जाने की जिद के चलते पति-पत्नी में मारपीट हो गई। इससे आहत पत्नी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, मायके पक्ष ने पति पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ैछा गांव निवासी प्रांशी (19) ने रात करीब दो बजे घर के कमरे में लगे कुंड से साड़ी से फंदा लगा लिया। पति अवधेश ने बताया कि वह चार दिन पहले मुंबई से कमाकर घर लौटा था। प्रांशी सोमवार को अपनी चचेरी बहन कोमल के घर करतल गांव जाने की जिद कर रही थी। उसने कहा कि वह सोमवार को ड्राइवरी का लाइसेंस रिन्यूवल कराने के लिए नरैनी जा रहा है। एक दिन रुक जाओ, परसों छोड़ आऊंगा। इस बात पर बहस हो गई। इस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर प्रांशी ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी प्रांशी के ताऊ महेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने भतीजी की शादी इसी साल 17 फरवरी को की थी। शादी के समय पति अवधेश बाइक की मांग कर रहा था। इसी को लेकर उसने मारपीट कर उनकी भतीजी की हत्या की है। वह कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। प्रांशी दो बहन व दो भाई हैं। पिता अरविंद साहू खेती करते हैं। पोस्टमार्टम हाउस में कई बार ससुराल व मायके पक्ष में कहासुनी भी हुई। नरैनी कोतवाल राममोहन राय ने बताया कि मायके पक्ष हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति-पत्नी का आपसी विवाद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed