फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman committed suicide by hanging herself

Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 16 Mar 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself
बांदा। महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर परेशान करने और जबरन बात करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के किशनी पुरवा गांव निवासी शीतला (28) ने होली के दिन शुक्रवार को दोपहर घर के कमरे में छत के छल्ले से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। सास भूरी ने देखा तो अन्य परिजनों को जानकारी हो सकी। देवर जयराम ने बताया कि गांव के एक युवक शीतला को अक्सर परेशान करता था। बात करने का दबाव बनाता था। शीतला ने घर में बताया भी था। घर वालों ने मना किया तो 10 मार्च को मोबाइल से जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बताया कि पत्नी भैरवदीन मजदूरी करता है। एक पुत्र-एक पुत्री है। सात साल पहले शादी की थी। मृतका का मायका दूल्हा देव छतरपुर है। पोस्टमार्टम हाउस में उसके पिता महेश्वरीदीन भी आए थे। नरैनी कोतवाल राम मोहन राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed