फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The viscera of the students were sent to the laboratory for examination.

Banda News: जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया छात्रों का विसरा

Tue, 25 Aug 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The viscera of the students were sent to the laboratory for examination.
17 अगस्त की सुबह आवासीय विद्यालय में हालत बिगड़ने के बाद हुई थी मौत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बांदा। आवासीय विद्यालय में हुई छात्र नितिन और अरुण की मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने दोनों छात्रों का विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। पुलिस ने विशेष वाहक के जरिये प्रयोगशाला को जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने का पत्र भी लिखा है जिससे प्रकरण की विवेचना में वृद्धि हो सके।



17 अगस्त को दोनों छात्र की मौत हुई थी और इसी दिन दोनों का पोस्टमार्टम भी पुलिस ने कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से उनका विसरा सुरक्षित कर लिया गया था। इसके बाद 20 अगस्त को प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। परिजनों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि पुलिस ने विसरा जांच के लिए नहीं भेजा है।
विज्ञापन

हालांकि नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाता है। शुक्रवार और शनिवार को प्रयोगशाला में नमूने नहीं लेने का नियम है और रविवार को अवकाश था। ऐसे में विसरा तीन दिन तक लंबित रहा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बलराम सिंह ने बताया कि विसरा जांच के लिए भेजा गया है और जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट भेजने के लिए पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed