{"_id":"68dad3d35e898729a701e367","slug":"the-venue-of-the-zonal-sports-rally-should-be-changed-banda-news-c-215-1-sknp1043-121480-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मंडलीय खेलकूद रैली का स्थान परिवर्तित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मंडलीय खेलकूद रैली का स्थान परिवर्तित किया जाए
Tue, 30 Sep 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासंघ के मंडल अध्यक्ष जेपी मिश्रा ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर मंडलीय खेलकूद रैली का स्थान परिवर्तन की मांग की है।
पत्र में बताया है कि श्री महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज, खंडेहा में 24, 25व 26 अक्तूबर को मंडलीय प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का स्थान चयन उचित नहीं है क्योंकि, वहां तक पहुंचने के लिए मुख्यालय से शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को जिला मुख्यालय कर्वी से 65 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ेगा।
शिक्षकों व खेल प्रशिक्षकों ने आपत्ति जताकर कहा कि खंडेहा तक पहुंंचने के लिए न तो नियमित साधन हैं और न खिलाड़ियों के ठहरने के लिए कोई खास इंतजाम हैं। ऐसे में किसी अन्य जगह रैली कराई जाए। मंडल अध्यक्ष ने इन समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराकर मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता जिला मुख्यालय अथवा मानिकपुर के किसी विद्यालय में निर्धारित कराए जाने की मांग की है।