फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The turn of the weather increased farmers' heartbeat

मौसम की पलटमारी ने बढ़ाईं किसानों की धड़कनें

Fri, 27 Mar 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
The turn of the weather increased farmers' heartbeat
बांदा। इसी माह की शुरुआत में ओला-बारिश से फसलों को पहुंचे भारी नुकसान के बाद अब फिर मौसम की पलटवारी ने किसानों की अब फिर धड़कनें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को बारिश हुई। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का पैमाना 20 मिलीमीटर लांघ गया तो मौजूदा सीजन की सभी फसलों को भारी नुकसान पहुंचेगा। उधर, बादल-बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। यह 32 से घटकर 29 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते किसानों को फसल कटाई के लिए मजदूर ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इन परिस्थितियों में बारिश या ओलावृष्टि किसानों की तबाही साबित हो सकती है। लॉकडाउन के चलते फसल कटाई मजदूरों का जबरदस्त टोटा है। प्रशासन और पुलिस मजदूरों और किसानों को आने-जाने में कोई ढील नहीं दे रहे।
विज्ञापन

बांदा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ दिनेश शाहा ने मौसम के मौजूदा बदलाव को पश्चिमी विक्षोभ से चल रही हवाओं का असर बताया है। उन्होंने कहा कि इस समय अगर 20 मिलीमीटर या इससे अधिक बारिश हो गई तो लगभग सभी फसलों को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग के उप निदेशक एके सिंह ने बताया कि बारिश से गेहूं को छोड़कर चना, मसूर, लाही, अरहर, अलसी आदि फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शुक्रवार को जनपद में 2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed