फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The threat of drought in Bundelkhand tandem hair business

सूखे बुंदेलखंड में मंडराया बाल व्यापार का खतरा

Wed, 20 Jan 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 20 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
The threat of drought in Bundelkhand tandem hair business

बांदा। आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा या पलायित

विज्ञापन
बच्चों के बारे में अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। बुंदेलखंड में सूखे और अकाल के चलते बाल व्यापार के मंडराते खतरे को देखकर जन जागरण अभियान शुरू किया गया है।

बुधवार को चाइल्ड लाइन और बाल संरक्षण इकाई तथा प्रोबेशन विभाग ने संयुक्त रूप से कैंप लगाकर राह चलते लोगों को जानकारियां दीं।

महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के लापता बच्चों के रेसक्यू एवं री-हैबिलीटेशन के लिए जनवरी में आपरेशन इस्माइल (मुस्कान) अभियान चलाया जा रहा है।

इसमें बताया जा रहा है कि लापता होने या पलायन करने वाले बच्चों की सूचना तत्काल पुलिस स्टेशन या विशेष किशोर पुलिस यूनिट अथवा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट या बाल कल्याण समिति को दें।

समिति अध्यक्ष चंद्रमौलि श्रीवास्तव की अध्यक्ष में अभियान के दूसरे चरण में बुधवार को अशोक लाट में लोगों को पर्चे आदि बांटकर अभियान की जानकारियों दी गईं।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि बुंदेलखंड के मौजूदा हालात में बाल व्यापार की संभावनाएं बढ़ी हुई हैं। इसे रोकने के लिए अभियान जरूरी है।

जागरूकता शिविर में चाइल्ड लाइन के संजय कुमार, सूरज सिंह, मनरूप सिंह, शंभू प्रसाद, संतोष द्विवेदी, संरक्षण अधिकारी राजीव प्रताप सिंह, भावना श्रीवास्तव, मनोज कुमार राठौर, सतीश कुमार, संगीता यादव, जय नारायण इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed