{"_id":"6275624966e6462c2a7a7d60","slug":"the-thieves-broke-the-locks-in-the-house-of-the-former-cao-of-jaji-banda-news-knp6952914106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजी के पूर्व सीएओ के घर के चोरों ने तोड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजी के पूर्व सीएओ के घर के चोरों ने तोड़े ताले
विज्ञापन
The thieves broke the locks in the house of the former CAO of Jaji
- फोटो : BANDA
बांदा/अतर्रा। जिला जजी के पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) और जिलाधिकारी के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के आवासों में दरवाजों के ताले तोड़ दिए गए। परिजनों के जाग उठने से चोर अपनी मंशा पूरी नहीं कर सके। उधर, दूसरी घटना में छत के रास्ते घर में घुसे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश 22 हजार रुपये और लगभग 2 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। खाली बक्से और सामान घर के बाहर पड़ा मिला।
जिला जजी के पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव और उनके बड़े भाई डीएम के पूर्व ओएसडी छंगा लाल उर्फ छंगा बाबू के पक्के मकान देहात कोतवाली क्षेत्र के पचुल्ला गांव में हैं। कोतवाली में दी तहरीर में राजाराम गुरुदेव ने बताया कि पांच मई की रात दोनों भाइयों के मकानों के ताले तोड़ दिए। आहट पाकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो भाग गए।
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में गुरुवार की रात मनोज कुमार के मकान में घुसे बदमाश कमरों के दरवाजों की कुंडी तोड़कर वहां रखे बक्सों से पैसे व जेवर निकाल ले गए। सुबह परिजन जागे तो कुंडी टूटी और सामान बिखरा देखा। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो सात से आठ लोग चोरी करते देखे गए। गृह स्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में करीब सवा दो लाख की चोरी होने की बात बताई है। कहा कि घटना के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। थानाध्यक्ष गिरवां ने बताया कि जांच की जा रही है।