फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The teenager died the next day after entering the young man's house

युवक के घर में घुसने के अगले दिन किशोरी की मौत

Wed, 30 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The teenager died the next day after entering the young man's house
बबेरू। एक दिन पूर्व घर में घुसे युवक के पकड़े जाने की घटना के बाद अगले दिन 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन मौत की वजह पेट दर्द व बुखार बता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। गांव में प्रेम-प्रसंग की चर्चा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय सोमवार को घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी युवक घर में घुस गया। इसी बीच किशोरी का पिता घर आ गया और युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप लगाया कि युवक गलत मंशा से घर में घुसा था।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी युवक किशोरी के घर में पकड़ा गया था। तब भी पिटाई हुई थी। इस बीच वह गुजरात चला गया था। कुछ ही दिन पहले लौटा है। सड़क किनारे सफाई की मजदूरी करता है। उधर, अगले ही दिन मंगलवार को किशोरी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। किशोरी ने पिछले वर्ष 8वीं के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। उसके तीन बहन व दो भाई हैं। सभी छोटे हैं। पिता बुखार से मौत बता रहा है। बबेरू कोतवाली इंसपेक्टर जयश्याम शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed