फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The student was shot dead

Banda News: गोली मारकर की थी छात्रा की हत्या

Sat, 03 May 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The student was shot dead
बांदा। हरदौली स्थित आसरा आवास में शहर के खाईंपार मोहल्ला निवासी छात्रा हिना बानो (24) के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की गोली मारकर हत्या की गई थी। उसकी दाहिनी कनपटी के पीछे गोली लगना पाया गया। इसके साथ ही शव पुराना हो जाने की वजह से उसकी आंखें बाहर की ओर निकल आईं थीं। उसके शव पर चोटों के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि छात्रा की मां ने 29 अप्रैल को कोतवाली में छात्रा के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन पहले लापता हुई छात्रा का खून से लथपथ पड़ा शव हरदौली स्थित आवास आवास से पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया था। इस मामले में किसी युवक से रिश्ते की बात भी सामने आई है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की गोली मारकर हत्या की गई। इसके बाद शव को वहीं छोड़कर हत्यारे फरार हो गए। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई गई है, उसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। नगर कोतवाली प्रभारी क्राइम इंसपेक्टर विजय कुशवाहा ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। कॉल डिटेल को भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed