फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The statue immersion procession will pass today under the shadow of paramilitary forces

अर्ध सैनिक बलों के साए में आज गुजरेगा प्रतिमा विसर्जन जुलूस

Tue, 08 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
The statue immersion procession will pass today under the shadow of paramilitary forces
विसर्जन जुलूस की पूर्व संध्या पर रूट में फ्लैग मार्च करते एसपी गणेश साहा। साथ में सीओ व सिटी मजिस? - फोटो : BANDA
बांदा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के लिए प्रशासन और पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा के ऐसे उपाय इसके पूर्व कभी नहीं देखे गए। विसर्जन जुलूस के नए रूट को लेकर रविवार को कमिश्नर, डीआईजी और डीएम, एसपी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बातचीत के बाद भी शायद प्रशासन आशंकित है।
विज्ञापन

पहली बार यहां विसर्जन जुलूस में अर्ध सैनिक बल तैनात होंगे। उनके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। मुख्य विवादित स्थल नवाबी जामा मस्जिद के सामने जबरदस्त बैरीकेडिंग कराई गई है। पूर्व संध्या पर लगातार तीसरे दिन भी डीएम और एसपी ने जुलूस रूट का निरीक्षण किया। पुलिस का फ्लैग मार्च चलता रहा। विसर्जन जुलूस मंगलवार (8 अक्तूबर) को निकलना है।
विज्ञापन

इस वर्ष विसर्जन जुलूस नए रूट से निकाला जाएगा। इसे लेकर मुस्लिम पक्ष और उनके समर्थकों ने भविष्य में आने वाली अड़चनों को लेकर चिंता जताते हुए आपत्ति व्यक्त की थी। इस पर पिछले करीब एक हफ्ते से डीआईजी, डीएम, एसपी केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति और मुस्लिम नुमाइंदों से मंथन कर रहे थे। रविवार को मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह और डीआईजी दीपक कुमार भी इस प्रकरण में सामने आए। इन दोनों आला अफसरों सहित डीएम और एसपी की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में दोनों पक्षों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों पक्ष एक साथ मीडिया के सामने आए और कहा कि सबकुछ मिलजुलकर और सौहार्दपूर्ण माहौल में होगा। दोनों पक्ष एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हुए भविष्य में भी कोई ऐसा मौका नहीं आने देंगे जिससे विवाद की स्थिति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस सबके बाद भी प्रशासन और पुलिस ने जबरदस्त एहतियाती कदम उठाए हैं। नवाबी जामा मस्जिद के आसपास जबरदस्त इंतजाम किए हैं। यहां सुरक्षा ऐसी की गई है कि परिंदा भी पर न मार पाए। मस्जिद के सामने वाली मुख्य सड़क पर दोनों तरफ और सामने काफी दूरी से डबुल बैरीकेडिंग लगाई गई है। सड़क में बने डिवाइडर के उस पार (नगर पालिका बालिका कालेज की तरफ से) जुलूस गुजरेगा। मस्जिद के सामने इस रूट पर बैरीकेडिंग के साथ 12 फिट ऊंची टीन की चादरें खड़ी कर दी गई हैं। ताकि कोई वस्तु मस्जिद की ओर न फेंकी जा सके।
एसपी गणेश साहा बीती आधी रात तक जामा मस्जिद के निकट स्थित अलीगंज पुलिस चौकी में डटे रहे। पूरी रात और सोमवार को पूरा दिन बैरीकेडिंग लगाई जाती रही। मस्जिद की ओर भारी वाहनों के अवरोध भी खड़े किए जा रहे हैं। सोमवार को शाम एसपी गणेश साहा और सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह सहित क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह व राजीव प्रताप सिंह, इंसपेक्टर बलजीत ने भारी फोर्स के साथ जुलूस रूट पर फ्लैग मार्च किया। हूटर बजाते पुलिस के विभिन्न सुरक्षा जत्थे भी देर रात तक भ्रमण करते रहे।
छावनी में तब्दील रहेगा आज बांदा शहर
बांदा। मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर शहर का अधिकांश इलाका और खासकर जुलूस का मार्ग छावनी में तब्दील रहेगा। यह पहला मौका होगा जब विसर्जन जुलूस में अर्धसैनिक बल भी तैनात नजर आएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दो कंपनी अर्धसैनिक बल मंगलवार को यहां आ जाएगा। इनके अलावा दो प्लाटून पीएसी तैनात की जा रही है। जनपद के सभी पांचों क्षेत्राधिकारी और सभी थानों के थानाध्यक्ष और फोर्स तथा 45 सब इंसपेक्टर और 50 महिला कांस्टेबल लगाए गए हैं। दो लैब्रा डॉग स्क्वॉयड सहित फायर ब्रिगेड, बज्र वाहन आदि भी तैनात रहेंगे। लगभग छह सैकड़ा सुरक्षा बलों के साए में विसर्जन जुलूस संपन्न होगा।

रूट से लेकर नदी तक व्यवस्थाएं चौकस
बांदा। दुर्गा प्रतिमाओं को केन नदी में विसर्जन के लिए प्रशासन ने पूरे रूट के रास्तों की मरम्मत कर दी है। नगर पालिका ने रातों-रात सड़कों के गड्ढों में पैचिंग कराई है। जुलूस के रास्ते में अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए हैं। उधर, केन नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 10 जोड़ नाव की व्यवस्था की गई है। गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। यहां रोशनी की व्यवस्था की गई है। दो हाइड्रा मशीन भी केन घाट पर लगाई गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed