{"_id":"66f6948d449865682f0e9214","slug":"the-short-tempered-daughter-in-law-was-annoyed-by-her-mother-in-laws-teasing-banda-news-c-212-1-sknp1006-116116-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तुनक मिजाज बहू को सास की टोकाटाकी लगती थी नागवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तुनक मिजाज बहू को सास की टोकाटाकी लगती थी नागवार
विज्ञापन
बांदा। तुनक मिजाज बहू को सास की घरेलू कामकाज को लेकर टोका-टाकी नागवार गुजरती थी। वह उससे पिंड छुड़ाना चाहती थी। कई बार उसने पति से अलग रहने को भी कहा था, लेकिन वह घर का इकलौता होने की वजह से अलग नहीं होना चाहता था। घटना वाले दिन भी ससुर ने बहू से चारा काटने की बात कही थी। इसी बात पर सास के टोकने पर उसने तैश में आकर सास के ऊपर पहले हंसिया से वार किया फिर दाल दरने वाली पत्थर की चकिया को सिर में पटककर मार डाला। आरोपी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
गुरुवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए एएसपी शिवराज व सीओ अतर्रा प्रवीण यादव ने बताया कि बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव में गोमती (45) का घर के अंदर लहुलुहान अवस्था में शव पड़ा मिला था। घटना के समय घर में सिर्फ उसकी बहू गुड़िया उर्फ सरोजा (25) थी। पुलिस द्वारा सात घंटे चली पूछताछ में हत्यारोपी बहू ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी सास से आए दिन घरेलू कामकाज को लेकर झगड़ा व नोकझोंक होती रहती थी। घटना वाले दिन पति और ससुर के चले जाने के बाद उसकी घरेलू कामकाज को लेकर कहासुनी हुई थी। जिससे उसने तैश में आकर पहले सास के चेहरे और गर्दन पर हंसिया से वार किया। जब वह घायल होकर गिर पड़ी तो उसके ऊपर दाल दरने वाली चकिया पटक दी। पुलिस ने चकिया व हंसिया को बरामद किया है। ससुर ओमकार की तहरीर पर आरोपी बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खुलासे में थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह, हेड कांस्टेबिल ऐहतेशाम आदि शामिल रहे।
चार दिन पहले भी गोमती के साथ बहू ने की थी मारपीट
बांदा। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका गोमती के पिता चित्रकूट के मोहरवा गांव निवासी रामनाथ यादव ने बताया कि चार दिन पहले भी गोमती का उसकी बहू से झगड़ा हुआ था। जिसमें बहू ने सास के साथ मारपीट की थी। मृतका गोमती दो भाई दो बहन हैं। यह दूसरे नंबर की थी। जब वह लोग शाहपुर सानी गांव पहुंचे तो गोमती मुंह के बल पड़ी थी। उसके चेहरे और गले में हंसिया के निशान थे। पास में ही खून से सनी चकिया भी पड़ी थी। गोमती के पुत्र रोहित की वर्ष 2019 में चौसड़ बल्लान गांव में सरोजा के साथ शादी हुई थी। उनका आरोप था कि सरोजा के मायके पक्ष के लोग उसे शह देते थे। रोहित वापी गुजरात में कमाने गया था। वह एक माह से घर में था। उसका हाईड्रोसील का ऑपरेशन भी हुआ था। एक माह पहले सरोजा अपने मायके में थी। रोहित उसे मायके से लेकर घर आया था।