फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The shehnai stopped due to the information of the death of three

तीन की मौत की सूचना से बंद हो गई शहनाई

Thu, 12 May 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The shehnai stopped due to the information of the death of three
The shehnai stopped due to the information of the death of three - फोटो : BANDA
बांदा। शादी की शहनाई गूंज रही थी। जयमाल आदि की रस्मों की तैयारी थी। इसी बीच दूल्हा दयाशाह के तीन चचेरे भाइयों की मौत की सूचना से शहनाई थम गई। बरात में शोक छा गया। बाजे-गाजे बंद हो गए। नजदीकी रिश्तेदारों की आंखों से आंसू निकल पड़े।
विज्ञापन

देर तक यह माहौल रहने के बाद अंतत: सादगी से शादी की रस्में पूरी की गईं। जो मेहमान बरात में आए थे अगले दिन घर के युवकों के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। कमल के पिता बिंदादीन समेत अन्य परिजनों ने बताया कि गुरुवार को विदाई भी शोकाकुल माहौल में हुई। तीनों मृतकों का मुक्तिधाम में एक साथ अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

फोटो-12बीएनडीपी-11 : हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़। संवाद
तीन घरों के बुझे चिराग, चल बसे कमाऊपूत
बांदा। बाइक हादसे में अजय वर्मा की मौत परिवार पर कहर बनकर टूटी है। अजय की मौत के बाद अब घर में एक भाई सचिन है। बड़े भाई दीपक की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पिता छोटेलाल का दायां हाथ ट्रेन हादसे में कट चुका है। घर का खर्च चलाने में अजय मददगार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मृतक प्रमोद दो भाइयों में बड़ा और प्रवासी मजदूर था। वह दिल्ली में पेंटिंग करता था। चचेरे भाई सोनू की शादी में शामिल होने 18 अप्रैल को आया था। परिजनों ने बताया कि प्रमोद की अगले वर्ष फरवरी में बांदा शहर में शादी तय हो चुकी थी। पिता पेशे से प्लंबर हैं और मां सियाप्यारी खेतिहर मजदूरी करती हैं।

हादसे में जान गंवाने वाला तीसरा कमल तीन भाइयों में बड़ा था। बालू ढोने की मजदूरी के साथ खेतीबाड़ी भी करता था। वह अपने पीछे पत्नी सोना, मां दुखिया और तीन बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed