फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The sharp thunderstorm hit the lives of two farmers

तेज आंधी-तूफान ने ली दो किसानों की जान

Thu, 12 Apr 2018 11:40 PM IST
banda
banda Updated Thu, 12 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
The sharp thunderstorm hit the lives of two farmers
: नरैनी तहसील के भदइयां गांव में आंधी के बाद ढही झोपड़ी। - फोटो : amarujala
बांदा/बदौसा। बुंदेलखंड में बुधवार की देर रात आई तेज रफ्तार आंधी ने दो जान ले ली। तेज हवा के झोंकों से कच्ची झोपड़ी व जर्जर दीवार ढहने से दो किसान मलबे में ही दब गए। एक अन्य घटना में पेड़ गिरने से वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

नरैनी तहसील क्षेत्र के भदइयां गांव में रामहृदय यादव (45) पुत्र मुंजुवा बुधवार रात फसल की रखवाली के लिए खेत में कच्ची झोपड़ी में सो रहा था। इसी बीच तेज आंधी से खपरैल ढह गया और उसकी मलबे में दबकर मौत हो गई। पुत्र बच्चा सुबह खाना देने गया तो जानकारी हुई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक के पुत्र पवन कुमार ने बताया कि पिता बटाई की खेती से परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक के पांच पुत्र व एक पुत्री सत्य कुमारी है। दूसरी घटना में सदर तहसील क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव में वासुदेव (42) पुत्र रामकिशोर बुधवार की रात घर के नजदीक जूनियर विद्यालय के पास चारपाई में सो रहा था। तेज आंधी व तूफान से विद्यालय की जर्जर दीवार ढह गई। वासुदेव उसी मलबे में दब गया। पड़ोसियों ने उसे बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि छह बीघा खेती में वासुदेव ने गेहूं बोया था। अन्ना जानवरों से रखवाली के लिए वह खेत के बगल विद्यालय में सोता था। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया। उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के परसौली गांव में इतराज (65) बुधवार की रात पशुबाड़े में सोया था। तभी तेज हवा के झोंके से पेड़ उसके ऊपर गिर गया। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed